फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: साउथ की इस हसीना संग मेरे जीवनसाथी में इश्क फरमाएंगे भोजपुरी स्टार कल्लू, यहां हो रही शूटिंग

Wed, 03 May 2023 03:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म मेकर निशांत उज्ज्वल की अपकमिंग फिल्म 'मेरे जीवन साथी' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर और वाराणसी में की जा रही है।





 
विज्ञापन
कल्लू और मेघाश्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म मेकर निशांत उज्ज्वल सामाजिक और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म निर्माता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे जीवन साथी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू  नजर आने वाले हैं। वहीं कल्लू के अपोजिट साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

यहां चल रही फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग फिलहाल उत्तर प्रदेश के जौनपुर और वाराणसी में की जा रही है। फिल्म का डायरेक्टशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। फिल्म में भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे भी एक गाने में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'मेरे जीवन साथी' को लेकर निशांत उज्ज्वल ने बताया कि उनकी यह फिल्म उनकी अन्य फिल्मों की तरह परिवार, संस्कार और मानवीय मूल्यों के इर्द गिर्द होने वाली है। 

Remake Films: बॉलीवुड की इन रीमेक फिल्मों को देख दर्शकों का घूम गया दिमाग, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रहीं फ्लॉप

अरविंद अकेला 'कल्लू' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म को लेकर कही यह बात
उन्होंने आगे बताया कि फिल्म 'मेरे जीवन साथी' कहानी के अलावा गीत-संगीत के साथ नृत्य और एक्शन के मामले में भी बेहतरीन बन रही है। इसलिए हमें लगता है कि हमारी फिल्म साल की हायरेटेड चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी।

Charu Asopa: पति राजीव से अलग होने के बाद दर-दर भटकी थीं चारु, अब मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

ये बड़े सितारे आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। इसके अलावा कल्लू और मेघाश्री के साथ राम सूजान सिंह, विद्या सिंह, आर्यन बाबू, संजु सोलंकी, नन्हे पांडेय, रिंकू यादव, नवनीत मिश्रा और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें-  8 AM Metro Trailer: गुलशन-सयामी की फिल्म का ट्रेलर जारी, नजर आई सफर के साथी बने दो अजनबियों की कहानी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें