अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार अभिनेत्री के चर्चा में होने का कारण कोई विवाद नहीं बल्कि उनका नया रिलीज हुआ गाना 'यूपी बिहार लूटने' है। यह गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मशहूर गाना 'यूपी बिहार लूटने' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुद्दसर खान ने सुपर स्टार अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है।