एक करोड़ पार पहुंची व्यूज की संख्या
इस गाने में खेसारी और नीलम काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गानों में जैसा अक्सर होता है, इस गाने में भी काफी तड़क-भड़क है। कल ही रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 1 करोड़ 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है और इसमें वे ही नजर भी आए हैं।
युवाओं के बीच हिट हुआ गाना
'कमर डैमेज' गाने के बोल कुन्दन प्रीत ने लिखे हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह ने गाने को धमाकेदार धुनों से सजाया है। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने गाने में बेहतरीन विजुअल्स और कोरियोग्राफी के जरिए इसे और भी आकर्षक बनाया है। इस गाने को आराध्या फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसके निर्माता बंटी यादव हैं। गाने के प्रमोशन की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा ने संभाली है। युवाओं के बीच यह गाना काफी हिट हो रहा है।
फैंस ने की जमकर तारीफ
गाना हिट होने के बाद खेसारी ने अपने इंस्टा पोस्ट पर भी एक रील शेयर की है। इसमें वे अपने इसी गाने पर नीलम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह हिट मशीन की लहर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गजब भैया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार हैं'।