मेल ईगो पर की टिप्पणी
अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आज गुरुवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जब वो चुप हो जाए तो समझ जाओ तुम गलत हो और जब तुम चुप हो जाओ, तब भी तुम ही गलत हो, क्योंकि लॉजिक नहीं, जेंडर चलता है। मेल ईगो मेल ईगो...बित्ता भर से लेकर सत्तर तक, जहां जाओ वहां पाओ। भातिं-भांति के ईगो कोई माने ना माने पर ये फैक्ट है'।
रुद्र-शक्ति फिल्म में आएंगी नजर
अक्षरा सिंह अपनी आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर आज ही जारी किया गया है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह एक्टर विक्रांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वे एक्टर विक्रांत सिंह के साथ नजर आएंगी। सावन के महीने में फिल्म दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज जारी ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के विजेताओं का हुआ एलान, इनाम के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
'सईयां जी प्रधान' गाने से बटोर रहीं सुर्खियां
इसके अलावा अक्षरा अपने नए गाने 'सईयां जी प्रधान' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह की जोड़ी इस गाने में सतीश रे के साथ बनाई गई है। गाने में अक्षरा प्रधान की पत्नी बनी हैं और अपने पति की तारीफों के पुल बांधती दिखी हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। इनकी फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ फैंस इनकी गायिकी के भी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की अच्छी फैन फॉलोइंग है।