पुसिल और प्रशासन से सिंगर को है उम्मीद
सिंगर आगे बताती हैं, ‘सीधे शब्दों में कहूं तो, वह मुझे पीटना चाहता था। जब लोग मुझे बचाने के लिए दौड़े और उसे खींच रहे थे, तो उसने चिल्लाकर कहा था, बहुत हो गया जागो मां, अब कुछ सेक्युलर गाओ। बांग्ला एक खूबसूरत भाषा है जिसमें किसी व्यक्ति को संबोधित करने के लिए कई शब्द हैं, लेकिन उसने मुझे 'तू' कहा, जिसे मैं ठीक नहीं कहूंगी। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम किसी अनजान व्यक्ति या मेहमान के साथ ऐसा नहीं करते। इसका इस्तेमाल बहुत करीबी लोगों के लिए किया जाता है या गाली के तौर पर किया जाता है। शो से निकलने के बाद मैं भगवानपुर पुलिस स्टेशन गई और एक शिकायत दर्ज करवाई। मुझे पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। आने वाले दिनों में मेरा आरामबाग इलाके में एक और शो है। मैं 'जागो मां' गाने को वहां पर गाने जा रही हूं। मुझे पता है कि पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित करेंगे कि मैं ‘जागो मां’ गाना गाऊं और इसके लिए मुझे मारा न जाए। मैं सुरक्षित घर लौट सकूं।’
कौन है प्लेबैक सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती?
लग्नजिता चक्रवर्ती कोलकाता की जानी-मानी सिंगर हैं। साल 2014 में उन्होंने अपने सिंगर करियर की शुरुआत की। वह समय कम उम्र की बंगाली सिंगर हैं, जिन्होंने यूएस म्यूजिकल टूर किया। कई अवॉर्ड भी इस सिंगर को अपनी गायिकी के लिए मिल चुके हैं।