फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eric Trailer: 'एरिक' का जबर्दस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, लापता बच्चे की तलाश में दिखे बेनेडिक्ट कंबरबैच

Fri, 03 May 2024 09:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स पर 'एरिक' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'एरिक' के ट्रेलर में बेनेडिक्ट कंबरबैच अपने नौ साल के लापता बेटे की तलाश में दिखाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन
एरिक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच, गैबी हॉफमैन और मैकिन्ले बेल्चर III की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'एरिक' का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स पर 'एरिक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'एरिक' के जबर्दस्त ट्रेलर में बेनेडिक्ट कंबरबैच अपने लापता बच्चे की तलाश में दिखाई दे रहे हैं, जो स्कूल जाते वक्त लापता हो गया है। दर्शकों के लंबे वक्त से इसके ट्रेलर का इंतजार था। एरिक मई के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन

 

इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज

अबी मॉर्गन की यूके-निर्मित, यूएस-शॉट ड्रामा सीरीज में बेनेडिक्ट कंबरबैच 1980 के दशक के न्यूयॉर्क में अपने नौ साल के बेटे की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने इसमें एक हताश पिता की भूमिका निभाई है। ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 30 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। बेनेडिक्ट कंबरबैच इस शो के कार्यकारी निर्माता भी हैं।  

'रुसलान' का हुआ हाल बेहाल, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
विज्ञापन


सीरीज में ये सितारे आएंगे नजर

क्राइम थ्रिलर सीरीज 'एरिक' में गैबी हॉफमैन, मैकिन्ले बेल्चर III, डैन फोगलर और फोएबे निकोल्स जैसे कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों में क्लार्क पीटर्स, इवान होवे, डेविड डेनमैन, बामर केन, एडेपेरो ओड्यू, एलेक्सिस मोल्नार और रोबर्टा कोलिंड्रेज भी शामिल हैं। दर्शक इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके जबर्दस्त ट्रेलर को देखकर ही सीरीज को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इसकी कहानी बेहद ही दिलचस्प होने वाली है।

विज्ञापन


इस प्रोडक्शन तले हुए सीरीज का निर्माण
मालूम हो कि मॉर्गन, कंबरबैच, निर्माता लुसी डाइक और लुसी फोर्ब्स के साथ सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा होली पुलिंगर निर्माण कार्य के साथ-साथ लुसी फोर्ब्स के साथ इसके निर्देशन में भी मदद कर रही हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स के लिए प्रोडक्शन कंपनी SISTER द्वारा बनाई गई है। 

Prasanna Vadanam: सुहास की फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, ओटीटी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें