फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने जारी की चेतावनी, इस बात का ध्यान रखें यूजर्स

Mon, 10 Jun 2024 03:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता इस फिल्म के साथ बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च करने से पहले फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। आज शाम 7 बजे ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा, लेकिन इसे लॉन्च करने से पहले फिल्म निर्माताओं की ओर से एक चेतावनी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


फिल्म के साथ सावधानी बरत रहे हैं निर्माता
ऐसा लगता है कि 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता इस फिल्म के साथ बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है कि कोई भी ट्रेलर की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग या फिर किसी एडिटिड हिस्से को शेयर न करें। निर्माताओं ने सितंबर 2023 में कॉपीराइट को लेकर एक चेतावनी संदेश जारी किया था, जिसे एक बार फिर से वैजयंती मूवीज ने अपने एक्स हैंडल पर पिन कर दिया है, जिसके अनुसार फिल्म के किसी भी हिस्से को साझा करना, चाहे वह दृश्य, फुटेज या चित्र हों, अवैध और दंडनीय है और साइबर पुलिस की सहायता से आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Megan Thee Stallion: एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद टूटीं रैपर मेगन थे स्टैलियन, मंच पर छलके आंसू
विज्ञापन


निर्माताओं ने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाया
यह तो कोई बताने की बात नहीं है कि दर्शकों के बीच 'कल्कि 2898 AD' के ट्रेलर का देखने के लिए कितना उत्साह है। दर्शक ट्रेलर देखकर ये जानना चाहते हैं कि आखिर यह फिल्म कैसी होने वाली है और इसमें क्या-क्या देखने को मिल सकता है। दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचाने में निर्माताओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी टीजर, कभी पोस्टर, कभी किसी किरदार का फर्स्ट लुक शेयर करने से लेकर एनिमेटिड सीरीज दिखाने तक निर्माताओं ने भरपूर कोशिश की है कि फिल्म को लेकर हाइप बनी रहे। 
विज्ञापन


Sonakshi Sinha: शादी की अटकलों के बीच सोनाक्षी का पुराना बयान वायरल, जब बताए थे जीवन साथी के जरूरी गुण

27 जून को रिलीज होगी फिल्म
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। इसका संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।

Noor Malabika Death: अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन, पुलिस ने फ्लैट से बरामद किया शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें