2024-25 में बड़े निवेश की आवश्यकता
इस बारे में बीबीसी की ओर से कहा गया कि बीबीसी स्टूडियो को विकसित करने की योजना के चलते अधिक पैसे खर्च हो रहे है। इसके लिए साल 2024-25 में बड़े निवेश की आवश्यकता है, जिसकी वजह से घाटे में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा इस वर्ष ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप जैसे आयोजन भी होने वाले है, ऐसे में हमारी वित्तीय योजना को पूरा करने के लिए हम बचत के लिए भी एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण भी अपना रहे हैं।
टिम डेवी ने किया था खुलासा
वहीं, बीबीसी की महानिदेशक टिम डेवी ने हाल ही में खुलासा किया था कि बीबीसी साल 2027 और 28 तक 200 मिलियन यूरो (216 डॉलर) की वार्षिक बचत की कोशिश करेगा। हालांकि, इसमें कुल खर्च में लगभग 8% की वृद्धि होगी। वहीं, साल 2024-25 में टीवी कार्यक्रमों पर भी इतना ही पैसा खर्च होगा। योजना के अनुसार, सभी प्रमुख खेल के आयोजनों के चलते 146 मिलियन यूरो (157 डॉलर) के खर्च में बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है।
Doctor Who Trailer: 'डॉक्टर हू' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इंदिरा वर्मा के किरदार से भी उठा पर्दा