फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: ड्रीम गर्ल के बाद फिर साथ काम करेंगे आयुष्मान-राज शांडिल्य? अगले महीने पूरी हो जाएगी कहानी

Sat, 20 Jul 2024 02:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक राज शांडिल्य एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म लिख रहे है, जिसकी कहानी में पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ने रूचि दिखाई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों ड्रीम गर्ल के बाद एक बार फिर साथ में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने 2019 में निर्देशक राज शांडिल्य के साथ एक सफल कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल में काम किया था। ये उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। बीते साल 2023 में इस फिल्म का सीवक्ल भी हिट रहा। ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 के बाद अब एक बार फिर आयुष्मान और राज साथ में काम करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।

विज्ञापन

ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी का पार्ट नहीं है ये फिल्म

हालांकि, आयुष्मान खुराना और राज शांडिल्य की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज शांडिल्य ने एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म लिखी है। आयुष्मान ने इसे लेकर दिलचस्पी दिखाई है। बताया गया है कि दोनों इस पर अभी बातचीत कर रहे हैं और अगर सब ठीक रहा, तो वे जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि यह फिल्म एक स्टैंडअलोन कॉमेडी फिल्म है। ये ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट यानी कि ड्रीम गर्ल 3 नहीं है। 

Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का नया पोस्टर जारी, वसुधा के रोल में नजर आएंगी तब्बू

विज्ञापन

अगले महीने पूरी हो जाएगी स्क्रिप्ट

सूत्र के अनुसार, राज शांडिल्य एक हटके कॉमिक एंटरटेनर फिल्म लिख रहे हैं। फिल्म की कहानी एक महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद अभिनेता को फिल्म की कहानी सुनाई जाएगी। अगर सब ठीक रहा, तो जल्द ही इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इस खबर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। 

विज्ञापन

जल्द करण जौहर की फिल्म में दिखेंगे आयुष्मान

आयुष्मान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पहली बार करण जौहर के नेतृत्व वाले धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म को आकाश कौशिक निर्देशित करेंगे और यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी होगी। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म कुछ महीनों में फ्लोर पर आने वाली है। साथ ही इसके टाइटल के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा होने वाली है। इसमें आयुष्मान के साथ सारा अली खान नजर आ सकती हैं।  

Bad Newz: 'बैड न्यूज' की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल, फैंस को कहा- शुक्रिया, मेहरबानी, करम!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें