फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना

Mon, 22 Jan 2024 11:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर तरफ लोग राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। भगवान श्रीराम के गानों से हर ओर देश गूंज रहा है। सबकी जुंबा पर बस 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
लता मंगेश्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज सोमवार, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। ऐसे में आज पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ लोग राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। भगवान श्रीराम के गानों से हर ओर देश गूंज रहा है। सबकी जुंबा पर बस 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सुनाई दे रहा है। अब ये गाना एक ऐसी आवाज में सुनने को मिला है, जिसे सुनकर हर कोई खुश हो गया है।

विज्ञापन

लता मंगेशकर की आवाज में AI ने बनाया गाना

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन गाने दिए। उनके गाने के आज भी लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। अब वह हमारे बीच नहीं रही हैं। मगर लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लता की आवाज में ये गाना सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा। स्वर कोकिला की आवाज में राम आएंगे ये गाना एआई द्वारा क्रिएट किया गया है। इस गाने को सुनकर एक पल के लिए ऐसा लगेगा कि खुद लता मंगेशकर भगवान राम के आगमन में यह गाना गा रही हैं। 


यूजर्स को पसंद आ रहा गाना 

सोशल मीडिया पर इस गाने को एक यूजर्स ने साझा किया है। लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' गाने पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। सभी लता मंगेशकर की अवाज में इस कगाने को सुनकर भावुक हो गए हैं। कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायिका लता मंगेशकर का एक भजन साझा किया था। पीएम ने कैप्शन में लिखा था, 'राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में उनकी कमी बहुत खल रही है।'

विज्ञापन



ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे सितारे

आज राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या में इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। कुछ अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं, तो कुछ आज पहुंच रहे हैं। अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत समेत कई सितारे मंदिर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें