फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों को नकारा, बताया अपनी खूबसूरती का राज

Sun, 23 Mar 2025 09:07 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avneet Kaur: अभिनेत्रियां अक्सर अपने चेहरे और शारीरिक बनावट को और भी निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती रहती हैं। बीते दिनों से कुछ ऐसी ही खबरें अभिनेत्री अवनीत कौर को लेकर भी चल रही थीं, जिन पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए इस बारे में सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री अवनीत कौर ने बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अवनीत एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गईं जब उनको लेकर ये कहा जाने लगा कि अवनीत ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। ये चर्चाएं काफी तेजी से फैल रही हैं। अब इन चर्चाओं पर अवनीत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इन्हें अफवाह बताया है।

उम्र के साथ शारीरिक बनावट बदल जाती है

विज्ञापन

अवनीत ने उनको लेकर हो रही चर्चाओं और उनके शारीरिक बनावट में बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैं कैमरे के सामने बड़ी हो गई हूं। कभी-कभी मुझे अभी भी बहुत अजीब लगता है जब लोग कहते हैं कि उसने अपने चेहरे पर बहुत कुछ करवाया या वो बहुत बदल गई है और बिल्कुल अलग दिखती है। जब आपने मुझे देखा था तो मैं सिर्फ 7 या 8 साल की सचमुच एक बच्ची थी। तब से अब में वाकई बहुत बदलाव आया है। अब मैं 23 साल की हूं, तो बदलाव आना स्वाभाविक है। उम्र के साथ आप बड़े होते हैं और आपकी शारीरिक बनावट बदल जाती है।”

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: घर वाले बनाना चाहते थे डॉक्टर, कंगना ने चुनी एक्टिंग; शानदार अभिनय ने बनाया बॉलीवुड की ‘क्वीन’

मैं फिलर्स नहीं करवाती हूं

विज्ञापन

अभिनेत्री ने उनके प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहों का खंडन किया और अपनी खूबसूरती के रहस्य के बारे में भी बताते हुए कहा, “मैं फिलर्स नहीं करवाती, लेकिन मैं फेशियल करवाती हूं और अपनी स्किन का बहुत ध्यान भी रखती हूं। मैं अपनी त्वचा को कसने और उसमें निखार लाने के लिए सबकुछ करती हूं। मैंने अपने शारीरिक बनावट को बदलने के लिए कुछ नहीं किया है, जैसे नाक की सर्जरी या कुछ भी। मेरे फीचर्स काफी अच्छे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanush-Ajith: क्या धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म में काम करेंगे अजित? निर्माता आकाश भास्करन ने किया खुलासा

डांस रियलटी शो से की करियर की शुरूआत
अवनीत ने 2010 में एक डांस शो ‘डांस इंडिया डांस, लिटिल मास्टर्स’ में भाग के लेकर अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में 2012 में ‘मेरी मां’ शो से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। इसके बाद वो कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दीं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ से किया। इसके बाद अवनीत 2023 में आई फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पहली बार प्रमुख भूमिका में नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें