दिल्ली से शुरू हुआ कॉमेडी का सफर
जाकिर खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में एक संगीतमय परिवार में हुआ था। उनके दादाजी उस्ताद मुईनुद्दीन खान एक मशहूर सरंगी वादक थे। जाकिर ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दिल्ली में बिताया है। यहां से उनका कॉमेडी का सफर शुरू हुआ। पहले वह रेडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे। फिर वह कॉमेडी ग्रुप एआईबी के शो ऑन एयर विद एआईबी से जुड़े। इसके बाद उन्होंने 'चाचा विधायक हैं हमारे' और 'कॉमिकस्तान' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अपनी छाप छोड़ी।
Shalini Pandey: शबाना आजमी के जैसा बनना चाहती हैं शालिनी पांडे, मानती हैं अपना मार्गदर्शक