असम के मशहूर गायक और निर्देशक रामेन बरुआ बीते सोमवार से गायब हैं। असम पुलिस उन्हें खोजने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। वह सोमवार की सुबह गुवाहाटी के लतासिल इलाके में स्थिल अपने घर से पास के मंदिर के लिए निकले थे। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को भी अब तक उनके बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है, जिसके बाद पुलिन ने इस अभियान को और तेज कर दिया है।
हाई कोर्ट के पास मिला था आखिरी लोकेशन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे मंदिर से सटे नए गुवाहाटी हाई कोर्ट के पास देखे गए थे। लापता होने के बाद से ही उनका मोबाइल फोन भी बंद है। उनकी आखिरी लोकेशन भी हाई कोर्ट के आसपास वाले इलाके में मिली थी। उनकी खोज में लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग भी जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने देर रात तक शहर के कई अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लचित घाट, कामाख्या मंदिर, सुकरेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर और उजान बाजार घाट का दौरा किया।
कैटरीना के साथ फिल्म कर रहे विक्की? अभिनेता ने दिया संकेत
सीएम ने दिया था त्वरित कार्रवाई का आदेश
पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया है कि बरुआ को सोमवार को ब्रह्मपुत्र के तट पर कछारी घाट के पास देखा गया था। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कछारी घाट से पांडु घाट तक तलाशी अभियान चलाया। उनकी गुमशुदगी पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चिंता जताई है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा," उनकी गुमशुदगी उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस को चिंतित करती है। मैंने दिगंत बोरा से सभी संसाधनों के साथ उन्हें खोजने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।"
Raghav Juyal: 'किल' को अपनी शानदार सफलता मानते हैं राघव जुयाल, बोले- 'हमारी मेहनत का फल मिल रहा है'
कलाकारों के परिवार से आते हैं रामेन बरुआ
बता दें कि बरुआ की बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह प्रसिद्ध रेडियो कलाकार थे। इसके अलावा उन्होंने 'डॉ बेजबरुआ', 'बरुआर सोंगसार', 'मुकुता', 'ललिता', 'कोकादेउता', 'नती अरु हाटी' सहित कई असमिया फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। वह कलाकारों के परिवार से आते हैं। उनके परिवार में फिल्म निर्माता, गायक, संगीतकार, खिलाड़ी और उद्यमी शामिल हैं। लतासिल क्षेत्र में उनका 100 साल से अधिक पुराना घर इस शहर का एक प्रमुख स्थल है।
Kingdom Of The Planet Of The Apes: अब ऑनलाइन उठाएं फिल्म का लुत्फ, इस दिन इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम