फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री का आरोप, कहा- 'किस करना चाहते थे शो के प्रोड्यूसर'

Tue, 29 Jul 2025 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर पहले भी इल्जाम लगाए हैं। अब उन्होंने नया खुलासा किया है।
विज्ञापन
असित मोदी, जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी का विवादों से गहरा नाता है। उन पर शो के कई कलाकारों ने अलग-अलग इल्जाम लगाए हैं। शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री ने असित पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि जेनिफर ने उन पर केस भी दर्ज कराया था। हाल में उन्होंने एक बार फिर असित मोदी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जेनिफर ने असित मोदी पर लगाए इल्जाम
पिंकविला के साथ बातचीत में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रह चुकी जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि असित मोदी उन्हें किस करना चाहते थे। जेनिफर ने बताया 'स्विट्जरलैंड वीजा से जुड़ी बात को लेकर मैं रोने लगी। फोन पर असित मोदी ने मुझसे कहा कि तुम रो क्यूं रो रही हो। अगर तुम यहां होती तो मैं तुम्हें गले लगा लेता।'

यह खबर भी पढ़ें: Ziad Rahbani: लेबनान के संगीतकार जियाद रहबानी को जनता ने दी श्रद्धांजलि, देश की राजनीति पर करते थे तंज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
असित मोदी किस करना चाहते थे
जेनिफर ने बातचीत में बताया 'ट्रिप के दौरान असित मोदी ने मेरे पास आकर कहा कि तुम्हारे होंठ बहुत अच्छे हैं। मन कर रहा है कि तुम्हें पकड़ कर किस कर लूं।' जेनिफर का कहना कि उन्होंने इस बारे में शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर को बताई थी लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा था।

व्हिस्की पीने का ऑफर दिया
जेनिफर मिस्त्री के मुताबिक इससे पहले साल 2019 में भी सिंगापुर शूटिंग के दौरान असित मोदी ने उनके रूम में आकर उनके साथ व्हिस्की पीने का ऑफर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि एक्ट्रेस बोर न हों।
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जुलाई 2008 से प्रसारित हो रहा है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। इस धारावाहिक की कहानी मुंबई के एक गोकुलधाम सोसाइटी की है, जहां अलग-अलग जगह, संस्कृति और परंपराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें