फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asim Riaz-Rubina Dilaik: आसिम रियाज ने रुबीना पर कसा तंज, शिखर धवन बोले- उनसे माफी मांगिए

Mon, 14 Apr 2025 11:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asim Riaz Rubina Dilaik in Heated Argument: आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच हाल ही में एक शो के दौरान जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रुबीना दिलैक, शिखर धवन, आसिम रियाज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक नया रियलिटी शो धूम मचा रहा है। इस शो में आसिम रियाज, रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान जैसे सितारे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। शो के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं।

विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: संवाद में हिस्सा लेंगे विशाल फुरिया, सिनेमा और निर्देशन से जुड़ी बारीकियों पर करेंगे चर्चा

आसिम-रुबीना के बीच हुई तीखी बहस
हाल ही में एक ऐसा क्लिप सामने आया, जिसमें आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस ने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। वायरल वीडियो में आसिम और रुबीना किसी बात पर भिड़ते दिखे। बहस के दौरान आसिम ने रुबीना  यह सीरियल नहीं है’ कहकर तंज कसा। 
Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा

शिखर धवन ने तुरंत दिया दखल
यह सुनकर रुबीना भड़क गईं और बोलीं, “आसिम, वहां मत जाओ।” यह सुनकर माहौल और गर्म हो गया। शो के होस्ट शिखर धवन ने इसके बाद तुरंत दखल दिया। उन्होंने आसिम से कहा, “आपने रुबीना से जो कहा, वह ठीक नहीं था। आपको माफी मांगनी चाहिए।” आसिम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका ऐसा मतलब नहीं था और यह गुस्से में कह दिया। फिर उन्होंने रुबीना से माफी मांगी। रुबीना ने भी शांति से जवाब देते हुए कहा, “कोई बात नहीं, मैं समझती हूं।”
विज्ञापन

फैंस कर रहे आसिम की आलोचना
आसिम का ‘सीरियल’ वाला कमेंट कई दर्शकों को नागवार गुजरा। फैंस ने इसे रुबीना के लिए अपमानजनक करार दिया। सोशल मीडिया पर रेस्पेक्ट रुबीना और आमिस रियाज जैसे जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने रुबीना की तारीफ की, जो इस दौरान शांत रहीं। वहीं, कुछ ने आसिम के व्यवहार को सवाल उठाए। कुछ ने शिखर धवन की तारीफ की, जिन्होंने सही वक्त पर आसिम को टोका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें