फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha Kar Madhu: वायरल क्लिप की बात कर रो पड़ीं त्रिशा, आत्महत्या का प्रयास किया; बोलीं- इस करीबी ने किया…

Mon, 14 Apr 2025 11:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Kar Madhu: हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशाकर मधु ने अपने चमकते करियर में अचानक ब्रेक लग जाने के बारे में बात की। उन्होंने अपने वायरल हुए एमएमएस का खोला राज। उनके करीबी का था इसमें हाथ और इंडस्ट्री के बड़े ग्रुप के शामिल होने की बात भी कही।
विज्ञापन
त्रिशाकर मधु - फोटो : इंस्टाग्राम- @trishakarmadhuofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी की दुनिया में एक समय त्रिशाकर मधु का नाम सिर चढ़ कर बोला करता था, लेकिन एक वीडियो ने उनके जीवन को तबाह कर दिया था। अब इस वीडियो के बारे में अभिनेत्री ने खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इस करीबी ने की घिनौनी हरकत। जानिए पूरी खबर। 

कब और कैसे वायरल हुआ वीडियो?

विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री हाल ही में निधि झा के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की। इस दौरान उनसे उनके उस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसने उनकी जिंदगी तबाह कर दी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि यह उस समय की घटना है, जब उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ 'बोल बम' गाना किया था। अभिनेत्री ने बताया कि इस गाने के लगभग एक महीने बाद उनके फोन में उनकी एक अश्लील तस्वीर आई और धमकी मिली, लेकिन वह डरी नहीं। इसके बाद उन्हें लगातार कई धमकियां मिलीं और उनके कई छोटे-छोटे अश्लील क्लिप वायरल होने लगे।

यह खबर भी पढ़ें:  Daayra: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, मेघना गुलजार की नई फिल्म का हुआ एलान
विज्ञापन


क्या खेसारी और पवन सिंह का है हाथ?
अपने इस वायरल वीडियो पर बात करते हुए त्रिशा ने कहा कि इस वीडियो को वायरल कराने में उनके ही रूम में रहने वाली लड़की का हाथ था। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि लड़की ही लड़की की दुश्मन होती है। इसके अलावा त्रिशा ने बताया कि इसमें किसी बड़े ग्रुप का भी हाथ था। अभिनेत्री ने सवाल किया कि क्या वह इसके लिए खेसारी और पवन सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है इनका हाथ है, लेकिन कोई बड़ा ग्रुप जरूर शामिल है। इसीलिए वह अभी तक इस मामले का केस लड़ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:  Salman Khan: सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आया संदेश

क्यों फूट-फूट कर रोने लगी अभिनेत्री?
त्रिशाकर मधु ने बातचीत में कहा कि उन्होंने इस भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया, लेकिन उनका किसी ने साथ नहीं दिया। यह कहकर वह रोने लगती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक बड़े स्टार ने उनके साथ खड़े होने की बात कही है। इसके अलावा अभिनेत्री ने बाताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत गंदी है। उनके साथ जब यह घटना हुई तो वह इतनी टूट चुकी थी कि उन्होंने तीन बार घर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। आगे त्रिशा ने कहा कि उन्हें लगता है उनके साथ ये सब इसलिए हुआ, क्योंकि वह किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बनीं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री कई बार भावुक हो गईं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें