फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK 14: आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ खतरों से खेलने के लिए तैयार! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का होंगे हिस्सा?

Thu, 09 May 2024 03:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी हिस्सा बनने वाली हैं। साथ ही ‘बिग बॉस 13’ से मशहूर हुए आसिम रियाज का नाम भी शो के लिए पक्का हो चुका है।

 

विज्ञापन
आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम @kishushroff और @asimriaz77.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के इस रोमांचकारी शो में टीवी के सितारे खतरों से खेलते हुए दिखाई देते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को लेकर भी चर्चाओं का बाजार अक्सर गर्म रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में खतरों का सामना करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा तैयार हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रहे आसिम रियाज का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन


शो के लिए रोमांचित हैं आसिम रियाज

‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन का हिस्सा बनने पर आसिम रियाज ने कहा, ‘शो में आने वाली चुनौतियों को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। यह शो प्रतिभागियों को बहादुर बनाता है, मुझे यकीन है इस शो से मैं जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखूंगा। मैं अपने प्रशंसकों को यह दिखाने के लिए बेताब हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं? उन्होंने मनोरंजन जगत के सफर में मेरा बहुत साथ दिया है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के जरिए मैं अपने प्रशंसकों को गर्व महसूस कराना चाहता हूं।’ 
क्लासिकल नृत्य में माहिर हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन


शो का हिस्सा बनकर खुश हैं कृष्णा श्रॉफ

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ शो का हिस्सा बनकर खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा ने साझा किया, ‘मैं इस अवसर को पाकर बहुत आभारी हूं। यहां मुझे कुछ अनोखा अनुभव मिलेगा। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है। अब मुझे देखना है कि खतरों के खिलाड़ी के साथ मैं अपने मानसिक और शारीरिक सीमाओं को कितना बढ़ा पाती हूं?’

विज्ञापन


ये लोग भी होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शोएब इब्राहिम, सुमोना चक्रवर्ती, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, श्रीराम चंद्रा और अन्य लोग इस शो का हिस्सा होंगे।
ब्लैक एंड वाइट में दिखा मौनी रॉय का दिलकश अंदाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें