फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushaljis Vs Kaushal Trailer: आशुतोष राणा स्टारर कौशल जी वर्सेज कौशल का ट्रेलर रिलीज, नजर आया इमोशनल ड्रामा

Mon, 17 Feb 2025 06:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही दर्शकों को ओटीटी पर कन्नौज शहर की एक कहानी देखने को मिलेगी। इसमें आशुतोष राणा और शीबा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें दिखाया गया है कि जब माता-पिता मॉर्डन बनते हैं तो क्या होता है? ऐसे में घर के बच्चे क्या करते हैं? कैसे परिवार में आई मुश्किल का हल निकालते हैं? 

विज्ञापन
फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ में आशुतोष राणा और शीबा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस महीने यह फिल्म ओटीटी पर आएगी। फिल्म के ट्रेलर में आशुतोष राणा और शीबा चड्ढा पहले ताे एक प्यार करने वाले कपल नजर आते हैं लेकिन अचानक कहानी ऐसा मोड़ लेती हैं कि दोनों अलग होने की बात करते हैं। ऐसे में परिवार के बच्चे क्या फैसला लेते हैं? इस कहानी को कभी हंसी भरे अंदाज तो कभी इमोशनल ढंग से कहा गया है। 

विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ 27 साल के युग कौशल की कहानी है, जो कन्नौज से दिल्ली आता है। यहां आकर मॉर्डन बनता है, साथ ही अपने माता-पिता को भी मॉर्डन बनने की सलाह देता है। ऐसे में जब उसके माता-पिता मॉर्डन सोच के साथ अलग होने की बात करते हैं तो वह हैरान हो जाता है। अब कौशल क्या करेगा? यही फिल्म की कहानी है। 


 

फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं आशुतोष राणा
फिल्म में कौशल जी की मुख्य भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा का कहना है, ‘यह फिल्म रिश्तों, प्यार और शादी की मॉर्डन दिक्कतों पर अच्छा नजरिया सामने रखती है। यह किरदार निभाना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था। मेरे किरदार को कव्वाली पसंद है। यह हास्य से भरा है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह होगी और उनके दिल को छू लेगी।’ 
विज्ञापन

21 फरवरी को होगा फिल्म का प्रीमियर 
इस फिल्म में मिसेज कौशल बनीं शीबा चड्ढा कहती हैं, ‘शादी सिर्फ प्यार के बारे में नहीं है, यह समझ, समझौता और कभी-कभी, बेतुकी लड़ाइयों के बारे में भी है। श्रीमती कौशल का मेरा किरदार ऐसा है जिससे कई महिलाएं खुद को जोड़ पाएंगी।’ 21 फरवरी को जीयोहॉटस्टार पर फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ का प्रीमियर होगा। इसमें प्यार, हंसी और रिश्तों को दूसरा मौका देने की बातें दिखाई जाएंगी। 

डायरेक्टर का नजरिया 
फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ की निर्देशक सीमा देसाई कहती हैं, ‘यह फिल्म जेन एक्स और मिलेनियल्स के बीच के जनरेशन गैप को दिखाती है। लेकिन इसमें प्यार की कहानी है, जिसमें थोड़ी जटिलता भी है। ये कहानी ऐसे परिवार की है जो तमाम खामियों के बावजूद खुद को दूसरा मौका देता है।’ इस फिल्म में पावेल गुलाटी युग कौशल बने हैं। वहीं ईशा तलवार, ग्रुशा कपूर, बृजेंद्र काला भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें