बोलीं- याद रहेगी ये बहादुरी
शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा है, 'यह बहादुरी हमेशा याद रहेगी...आज फिल्म 'ए थर्सडे' को आज तीन साल हो गए। इस फिल्म का किरदा मेरा अब तक का सबसे चैलेंजिंग हिस्सा रहा। मैंने प्रेग्नेंसी में कॉप का रोल निभाया। मैं साता-आठ महीने की गर्भवती थी। एक कलाकार और एक मां के रूप में एक्शन फिल्म की शूटिंग करना चनौतीभरा था।
सबके चेहरे पर क्यों खिंचीं चिंता की लकीरें
नेहा धूपिया ने आगे लिखा, 'तब की शारीरिक परिस्थितियां, बारिश में शूटिंग करना। सभी सावधानियों के साथ सीधे लॉकडाउन से बाहर आना। फिर हमारे बच्चे का जन्म, जो अब थोड़ा बड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि जैसे ये सब कल की ही बातें हैं। सुबह जल्दी शूट के लिए जाना। मेरे वैनिटी वैन में कदम रखने के लिए बनाए गए कई छोटे प्लेटफॉर्म, हर शेड्यूल के साथ ट्राउजर का साइज बढ़ता जाना और मेरे गहरी सांसे लेने पर सभी के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच जाना। सबकुछ याद है'।
महिलाएं बनेंगी सशक्त
नेहा धूपिया ने लिखा है, 'सभी ने मेरा बेहद ख्याल रखा। डब का आखिरी दिन याद है। और फिर हमारे खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ, जिसे फिल्में बहुत पसंद हैं। आखिरी तस्वीर इसका सबूत है, जिसे शेयर करते हुए मुझे खुशी हो रही है। प्रेग्नेंसी के आठवें महीने तक काम करते रहने से मुझे कई मायनों में बहुत बेहतर महसूस हुआ। उम्मीद करती हूं कि मेरे जीवन का यह छोटा सा हिस्सा हममें से कुछ माओं और महिलाओं को सशक्त बनाएगा।