फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashish Chanchlani: 'हालत खराब हो गई है', 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच जिम के बाहर दिखे आशीष चंचलानी

Mon, 10 Mar 2025 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी इंडिया गॉट लैटेंट विवाद के बाद पहली बार मुंबई में दिखे, जहां वह जिम जाते समय पैपराजी से मिले।

 
विज्ञापन
आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी लंबे समय सार्वजनिक रूप से शहर में नजर आए। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में नाम आने के बाद वह पहली बार लोगों के बीच दिखे। उन्हें जिम जाते समय देखा गया। यूट्यूबर को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने पैपराजी का गर्मजोशी से अभिवादन किया और थोड़ी बातचीत के बाद जिम के अंदर चले गए। 

विज्ञापन

Pratibha Ranta: 'यह सपना सच होने जैसा है', 'लापता लेडीज' के लिए आईफा अवॉर्ड मिलने पर प्रतिभा ने जताई खुशी

'इधर-उधर घूमकर हो गई हालत खराब'
जब उनसे पूछा गया कि वह कहां थे तो आशीष ने हंसते हुए कहा, "इधर-उधर घूमकर... पूरा भारत का टूर करके हालत खराब हो गई है।" इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में आशीष का नाम भी शामिल है। इस मामले में मुख्य आरोपी रणवीर अल्लाहबादिया हैं, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है। 
Chamak- The Conclusion: पिता की मौत का बदला लेने लौट आया काला, 'चमक द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज

कोर्ट में है मामला
आशीष ने गुवाहाटी में दर्ज मामले को लेकर कानूनी कदम उठाया है। फरवरी 2025 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें इस केस को रद्द करने या मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी और जांच अधिकारी से दस दिनों के भीतर मिलने का निर्देश दिया था। आशीष के वकीलों का कहना है कि उन्होंने शो में कोई विवादित बयान नहीं दिया और सारी शिकायतें दूसरों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

क्या है विवाद?
यह विवाद जनवरी 2025 में शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक युवा प्रतिभागी से आपत्तिजनक सवाल पूछा। वीडियो वायरल होने के बाद इस सवाल को सोशल मी़डिया पर लोगों ने अश्लील और अस्वीकार्य करार दिया। इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया और विवादित एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें