आशा भोसले की गिनती संगीत की दुनिया में एक महान और बेहतरीन पार्श्व गायिका के रूप में होती है। 90 साल की उम्र में भी आशा भोंसले घंटों तक खड़ी प्रस्तुति देती है और पहले की तरह ही अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस कड़ी में 9 मार्च को आशा भोसले मुंबई के जियो वर्ल्ड ग्राउंड में भारत के सबसे बड़े कॉन्सर्ट 'आशा@90 वो फिर नहीं आते' में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान उनके साथ गायक सुदेश भोंसले भी प्रस्तुति देंगे। फिलहाल इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से जारी है।