फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया के साथ अपनी असफल शादी की ली जिम्मेदारी, कहा- यह आसान नहीं था

Wed, 31 Jul 2024 07:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन रामपाल हाल ही में, एक पॉडकास्ट में आए और कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें से एक उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया के साथ उनकी असफल शादी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल था और आसान नहीं था।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल पिछले कुछ सालों से मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं और उनके दो बेटे अरिक और अविक हैं। अभिनेता ने पहले मेहर जेसिया से शादी की थी और उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। एक नए इंटरव्यू में, अर्जुन ने मेहर के साथ अपनी असफल शादी के बारे में बात की और कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ था।  

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
अर्जुन रामपाल हाल ही में, द रणवीर शो पॉडकास्ट में आए और कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें से एक उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया के साथ उनकी असफल शादी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल था और आसान नहीं था। अर्जुन ने कहा, "यह किसी के लिए भी आसान नहीं है, आपके बच्चों के लिए भी। यह उनके लिए सबसे कठिन है। आप ऐसा नहीं चाहते।"

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
अभिनेता ने आगे कहा, "मैं एक टूटे हुए घर से आया था और मेरे लिए शादी में सफल न होना सच में कुछ ऐसा था, जिसे मुझे पीछे देखना था और समझना था कि यह गलत क्यों हुआ और मुझे एहसास हुआ कि यह गलत क्यों हुआ और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। आज टचवुड, हम सभी बहुत करीब हैं। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे।"

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
इस बारे में बात करते हुए कि जब चीजें गलत हो जाती हैं तो लोग अक्सर दूसरों को दोष देते हैं, लेकिन असली समस्याएं अंदर से दुखी महसूस करने से आती हैं, अभिनेता ने कहा कि यह इंसान का स्वभाव है कि वह दोष किसी और पर डालना शुरू कर देता है, बहाने बनाता है। हालांकि, परेशानी किसी और चीज के कारण हुआ है।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
अभिनेता ने यह भी कहा कि जब कोई दुखी होता है और अपने अंदर झांक नहीं पाता तो रिश्ता नहीं चल पाता। अर्जुन ने कहा कि जब कोई रिश्ता टूटता है तो इसके लिए सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता। उन्होंने अपनी गलतियों और खामियों पर विचार करने के लिए समय निकालने की भी सलाह दी।

Arijit Singh: अरिजीत के नाम-आवाज और तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे AI प्लेटफॉर्म्स, सिंगर को मिली राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें