बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपने अभिनय करियर की शुरुआत कब और किस साल करेंगे इस बात का खुलासा खुद अरबाज ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। बहरहाल, अरहान खुद का चैट शो होस्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में भविष्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अरहान अभी भी युवा है और अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ ही अरबाज ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि कब उनके बेटे अहरान बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
अरहान को लेकर अरबाज का नजरिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके बेटे अरहान को अभिनय में उतरने के लिए कम से कम एक या दो साल का समय और लगेगा। अरबाज ने कहा, ''मुझे यकीन है कि वह किसी और क्षेत्र में कदम रखने से पहले एक अभिनेता के रूप में उभरेगा।"
खुद को सख्त मां मानती हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। मलाइका ने बेटे अरहान के साथ अपनी पेरेंटिंग को लेकर बताया था कि वह एक सख्त लेकिन दयालु मां हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि वह एक मां और एक दोस्त होने के बीच संतुलन बनाए रखने में विश्वास करती हैं।'' आगे मलाइका ने खुद को मजेदार और शांत स्वभाव वाली महिला बताया, लेकिन यह भी साफ किया कि वह एक अभिभावक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में गंभीर हैं।
विज्ञापन
अरबाज और अरहान में क्या है समानता
अरहान खान ने अपने टॉक शो दम बिरयानी के दौरान अपनी मां मलाइका से पूछा था कि वह अपने बेटे की अपने पिता अरबाज खान से समानता के बारे में क्या राय रखती हैं। दरअसल, अरहान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उन्हें अपने पिता से कौन सी खूबियां विरासत में मिली हैं, जिनकी वह सराहना करती हैं या जिन्हें वह चुनौतीपूर्ण मानती हैं। इस पर मलाइका ने कहा कि अरहान के हाव-भाव अरबाज से मिलते-जुलते हैं, उन्होंने उनके व्यवहार में कई समानताओं की ओर इशारा किया, जैसे कि अपने कान और सिर खुजलाना। उन्होंने यह भी बताया कि अरहान में अपने पिता की तरह निष्पक्षता और निर्णय में स्पष्टता है, जो अरबाज के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान 2017 में तलाक से पहले 19 साल तक शादीशुदा थे। अलग होने के बाद, अरबाज ने पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की, जबकि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं, जोे अब खत्म हो गया।