फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: 'मां ने कभी हमें उनके खिलाफ नहीं भड़काया', हेलेन से पिता की दूसरी शादी पर अरबाज खान का खुलासा

Wed, 21 Aug 2024 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलीम खान ने दो शादी की हैं। पहली शादी सुशीला चरक (सलमा खान) से की, जिनके साथ चार बच्चे- सलमान खान, अरबाज, सोहेले और अलवीरा हैं। फिर 1981 में उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस और डांसर हेलन के साथ की।
विज्ञापन
अरबाज खान, सलमा खान, हेलन, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित पटकथा लेखक जावेद अख्तर और सलीम खान के जीवन पर बनी डॉक्यू सीरीज 'एंग्री यंग मेन' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। दोनों की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों की स्किप्ट और डायलॉग लिखे। इस सीरीज में सलीम और जावेद के करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए गए हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ-साथ इनके परिवार के सदस्य भी बोलते दिखे हैं। सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने सीरीज के तीसरे एपिसोड में पिता की दूसरी शादी और उस पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में चर्चा की है।

विज्ञापन

पिता और सौतेली मां के खिलाफ कभी नहीं भड़काया
सलीम खान ने दो शादी की हैं। पहली शादी सुशीला चरक (सलमा खान) से की, जिनके साथ चार बच्चे- सलमान खान, अरबाज, सोहेले और अलवीरा हैं। फिर 1981 में उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस और डांसर हेलन के साथ की। अरबाज खान ने खुलासा किया है कि पिता की दूसरी शादी के बाद उनकी मां सलमा खान ने उन्हें कभी सलीम खान के खिलाफ नहीं भड़काया। 
Kantara 2: 'कांतारा 2' का चौथा शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार ऋषभ शेट्टी, फिल्माए जाएंगे एक्शन सीक्वेंस

बोले- मां रखती हैं हेलन आंटी का ख्याल
अरबाज खान ने कहा, 'मां की अपनी परेशानियां थीं, लेकिन उन्होंने हमें कभी ये सोचने पर मजबूर नहीं किया कि, 'तुम्हारे पिता ऐसे हैं,' या, 'उन्होंने ऐसा किया' कभी नहीं'। अरबाज खान ने सौतेली मां हेलन के साथ अपने और बाकी परिवार के सदस्यों के रिश्ते के बारे में भी बात की। अरबाज ने बताया कि वे और बाकी सारे भाई-बहन हेलन को आंटी कहते थे और शादी के बाद भी यही कहना जारी रखा। अरबाज ने कहा, 'हम उन्हें आंटी कहकर बुलाते हैं, लेकिन उन्हें मां की तरह ही मानते हैं, वे हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं'। 
Rishab Shetty: 'बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है', अपने इस बयान को लेकर विवादों में घिरे ऋषभ शेट्टी
विज्ञापन

सलीम खान ने बच्चों से कही थी ये बात
अरबाज खान ने हेलन के साथ मां सलमा खान के रिश्ते पर भी बात की और कहा कि वे सारे भाई-बहन तो हेलन की इज्जत करते ही हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा उनकी मां सलमा इस बात का ख्याल रखती हैं कि हेलन परिवार की हर चीज का हिस्सा बनें। सीरीज में सलीम खान भी कहते दिखे हैं कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को बैठाकर अपने और हेलन के रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। सलीम ने कहा कि, 'मैंने सभी बच्चों को बैठाया और उनसे चर्चा की। मैंने उनसे कहा, 'आप इसे अभी नहीं समझ पाएंगे, लेकिन जब आप बड़े होंगे तो इसे समझ जाएंगे। मैं हेलन आंटी से प्यार करता हूं और मैं जानता हूं कि आप उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते जितना आप अपनी मां से करते हैं, लेकिन मैं उनके लिए भी वही सम्मान चाहता हूं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें