सुपरस्टार राम चरण अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में जुटे हुए हैं। 1 मई से फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने वाली है। उनके फैंस को इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। हालांकि, राम चरण की एक और फिल्म भी सुर्खियों में हैं। फिलहाल इसे 'आरसी 16' नाम से जाना जा रहा है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।