फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Mallya Father Death: गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन, काफी समय से थे बीमार

Mon, 29 Apr 2024 12:15 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया है। 
विज्ञापन
शाहिद माल्या और सलीम - फोटो : अमर अजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

विज्ञापन

 

मार्च में हुआ था दर्दनाक हादसा
शाहिद के पिता मार्च के महीने में अपना संतुलन खोकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शाहिद ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब उनके पिता गिरे थे तो वह उठ ही नहीं पा रहे थे। उनका शरीर खून से सन चुका था। खून इतना बहा था कि खुद शाहिद के कपड़ों पर भी लग गया था। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। शाहिद ने बताया था कि उन्हें लगभग 16 टांके लगे थे। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह भर्ती होने के छह से सात दिन बाद होश में आए थे।

 


पिता भी थे गायक
शाहिद की तरह ही उनके पिता सलीम भी गायक थे। उन्हें कृष्ण कुमार माल्या के नाम से भी जाना जाता था। वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी के साथ भी काम कर चुके थे। मालूम हो कि शाहिद माल्या ने 'कुड़माई', 'इक कुड़ी', 'रब्बा मैं तो मर गया', 'शौक', 'इसकी उसकी' और 'कुक्कड़' जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें