एपी ढिल्लों मुंबई पहुंचे
- फोटो : एएनआई
इन शहरों में करेंगे प्रदर्शन
एपी ढिल्लों का यह टूर 7 दिसंबर को मुंबई में शुरू होगा, उसके बाद 14 दिसंबर को नई दिल्ली में पहला प्रदर्शन होगा और 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में इसका समापन होगा। ढिल्लों लंबे समय से रहे अपने सहयोगी शिंदा कहलों के साथ प्रदर्शन करेंगे। टूर को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, ढिल्लों ने कहा, "मैं अपने दौरे के लिए भारत लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। भारतीय प्रशंसकों से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, वह बहुत बढ़िया है। मैं उनके साथ फिर से जुड़ने और ‘द ब्राउनप्रिंट लाइव’ की ऊर्जा साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता।"
एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीने पहले जब एपी ढिल्लों ने सलमान खान के साथ गाना बनाया था। उसके बाद गायक के कनाडा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी। 2021 में अपने डेब्यू के बाद यह ढिल्लों का भारत में दूसरा दौरा है।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने आदित्य निंबालकर के साथ मिलाया हाथ, इस ओटीटी पर रिलीज होगी अभिनेता की फिल्म