अभिनय की सबसे कठिन और अच्छी बात है कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए उसे जीना पड़ता है। इस टेक्निक को फिल्मों की दुनिया के लोग मेथड एक्टिंग भी कहते हैं। भारतीय सिनेमा के निर्देशक और निर्माता इसका उपयोग काफी पहले से करते आए हैं। खासकर तब, जब वह किसी धार्मिक विषय पर फिल्म का निर्माण कर रहे हो। हमें ऐसे कई सारे उदाहरण मिल जाएंगे। जब फिल्म में किसी देवी-देवता का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने खुद को पूरी तरह से बदल दिया, यहां तक की अपनी आदतें और खान-पान भी। ऐसा हि एक उदाहरण है। फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या की बनाई फिल्म ‘गोपाल कृष्ण।’ इस फिल्म को 1979 में रिलीज किया गया था। ‘गोपाल कृष्ण’ में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को उन्होंने नॉनवेज छोड़ने की सलाह दी थी।
निर्माता ने रखी शर्त
सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। उनकी फिल्म ‘गोपाल कृष्ण’ में जरीना वहाब और सचिन पिलगांवकर ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अभिनेताओं के लिए कुछ नियम बनाए, जिसमें पौराणिक फिल्मों की शूटिंग के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ना शामिल था। हाल ही में, फिल्म में राधा का किरदार निभाने वाली जरीना ने याद किया कि कैसे उन्हें यह भूमिका मिली और ताराचंद ने उनके सामने क्या शर्ते रखीं।
Pushpa 2: इस मामले में शाहरुख खान को पछाड़ सकते हैं अल्लू अर्जुन, 'जवान' पर भारी पड़ सकती है 'पुष्पा 2'
अभिनेत्री ने छोड़ा नॉनवेज
एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री जरीना वहाब ने फिल्म के दौरान की बातों को याद किया। लेहरेन रेट्रो से बात करते हुए, जरीना ने कहा, "एक रात, मुझे एक कॉल आया। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अगर मैं फ्री हूं तो अगले दिन एक खास फिल्म के सेट पर आ जाऊं। मैं चली गई। जैसे ही मैं वहां पहुंची, मुझे एक खास तरह का आउटफिट दिया गया और पूछा गया कि यह फिट है या नहीं?” जरीना को किसी दूसरे कलाकार की जगह बुलाया गया था। उन्होंने आगे कहा, “वह फिल्म की 11 रील शूट करने के बाद एक हीरोइन को फिल्म में बदल रहे थे। मैं यह नहीं बताना चाहती कि वह कौन थी। उस समय मेरे हेयरड्रेसर ने मुझे उसके बारे में बताया।” अभिनेत्री ने आगे बताया, “पैक-अप के बाद ताराचंद बड़जात्या, जिन्हें हम प्यार से सेठजी कहते थे, उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा, ‘देखो, तुम इस फिल्म में राधा का किरदार निभा रही हो, इसलिए फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक मांस खाना छोड़ दो।’ मैंने उनकी बात मान ली। फिल्म रिलीज होने तक मैंने कभी मांस नहीं खाया।”
नॉनवेज छोड़ना था कठिन
अभिनेत्री जरीना वहाब ने साझा किया कि यह शुरुआत में काफी मुश्किल था। हालांकि, बाद में इसकी आदत हो गई। उन्होंने कहा, “अब, जब तक मैं हैदराबाद में नहीं होती, मैं मांसाहारी भोजन के बजाय शाकाहारी भोजन पसंद करती हूं। मुझे वहां की बिरयानी बहुत पसंद है।”
Karan Aujla: ‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण औजला करेंगे कई शहरों में कॉन्सर्ट, अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल होंगे शामिल