फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर के इस करीबी शख्स का हुआ निधन, अभिनेता बोले- उन्होंने ही मुझे जीवन के मूल्य सिखाए

Thu, 01 Aug 2024 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंसान की जिंदगी में कुछ रिश्ते खून कि रिश्तों से बढ़कर जगह बना लेते हैं। उनके न रहने पर यह एहसास और ज्यादा होता है। कुछ ऐसा ही एहसास आज अनुपम खेर को हुआ है। उनके सीए का निधन हो गया है और यह सूचना देते हुए उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे बेहद दुखी हैं और आंखें नम हैं। अभिनेता ने अपने एक बेहद करीबी शख्स को खो दिया है। वह शख्स उनके चार्टर्ड अकाउंटेंड थे, जिनका निधन हो गया है। अनुपम खेर उन्हें पाठक साब कहकर संबोधित करते नजर आए हैं और बता रहे हैं कि उनके सीए पाठक साब का निधन हो गया है। अभिनेता ने बताया कि यह उनके लिए निजी क्षति है, क्योंकि सीए के साथ उनका रिश्ता 40 वर्ष पुराना था।

विज्ञापन

Niv Sultan: इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सुर्खियों में निव सुल्तान, एक्ट्रेस के वीडियो की जमकर हो रही चर्चा

पहली फिल्म से अब तक जुड़ा था रिश्ता
इंसान की जिंदगी में कुछ रिश्ते खून कि रिश्तों से बढ़कर जगह बना लेते हैं। उनके न रहने पर यह एहसास और ज्यादा होता है। कुछ ऐसा ही एहसास आज अनुपम खेर को हुआ है। अपने सीए के निधन की सूचना देते हुए उनकी आंखें भर आईं। अनुपम खेर ने बताया कि उनकी पहली फिल्म जब आई तब से पाठक साब उनके साथ जुड़े थे। वे सिर्फ उनके सीए ही नहीं थे, बल्कि उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिली।

चार दशक पुराना था रिश्ता
अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'पाठक साब द ग्रेट, आप लोग पाठक साहब को नहीं जानते। वे पिछले 40 वर्षों से मेरे चार्टर्ड एकाउंटेंट थे। कल उनका निधन हो गया और मेरे लिए एक युग का अंत हुआ। युग- ईमानदारी का, सादगी का, अनुशासन का। कामयाब होकर ऐसा कैसे रहा जा सकता है, मुझे पाठक साहब ने सिखाया। और भी बहुत सारी बातें। लंबा वीडियो है, लेकिन अंत तक देखने की कोशिश करिए'।
Sonakshi-Zaheer: 'भैया-भाभी' कहकर बुलाए जाने पर शर्म से लाल हुए सोनाक्षी-जहीर, डिनर डेट पर हाथ थामे आए नजर
विज्ञापन

अनुपम खेर ने किया था वादा
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'यह उनके प्रति मेरी श्रद्धांजलि है! उनसे मिली सभी शिक्षाओं के लिए पाठक साब का शुक्रिया, उन्होंने निःशुल्क मुझे जीवन के मूल्य समझाए'। आगे लिखा है,'पाठक साब, मुझे आपकी और आपकी डांट की बेहद याद आएगी! ओम शांति'! अनुपम खेर वीडियो में कहते नजर आए हैं कि 'जब वे मेरे साथ जुड़े तभी उन्होंने मुझे इस बात की हिदायत दे दी थी कि आपके साथ काम तभी करूंगा, जब आप यह वादा करें कि हमेशा ईमानदार रहेंगे। कामयाबी मिलने के बाद भी ईमानदारी नहीं भूलेंगे और मैंने उनसे ये वादा किया था'।
Salman Khan: सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी मोटी रकम, हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें