बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा एनसीपी नेता और सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से अभिनेता को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। सलमान को धमकियां तो काफी लंबे समय से दी जाती रही हैं, लेकिन अब इन धमकियों ने एक नया मोड़ ले लिया है। काले हिरण के शिकार वाले मामले के बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता के प्रति अपनी दुश्मनी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है। अब वो और प्रमुखता से अभिनेता को धमकियां दे रहे हैं, जिसकी वजह से अभिनेता की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। इन सबके बीच अब अनूप जलोटा ने कथित तौर पर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने का आग्रह किया है।
सलमान माफी मांग कर विवाद सुलझाएं- अनूप जलोटा
एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस बात पर चर्चा करने का समय नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं। लोगों को यह समझना चाहिए कि सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी कथित तौर पर इस वजह से ही हत्या की गई थी। अब, सबका ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए।" उन्होंने सलमान खान से माफी मांग लेने का अनुरोध करते हुए कहा,"मेरा सलमान से एक छोटा सा अनुरोध है कि वह मंदिर जाएं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगें। वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें। मुझे यकीन है कि वे उनकी माफी स्वीकार करेंगे। सलमान को ये कर के एक सुरक्षित जीवन जीना चाहिए। यह मामले को जटिल बनाने का समय नहीं है। फिर चाहे उन्होंने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा।"
Citadel: Honey Bunny: 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के लिए सामंथा नहीं थीं पहली पसंद, निर्देशक राज निदिमोरु का खुलासा
सलमान के करीबियों के लिए भी है खतरा
बताते चलें कि बाबा सिंद्दीकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा गया कि सलमान के करीबियों को भी अब खतरा है। इन तमाम चीजों से अभिनेता के करीबी और फैंस भी काफी चिंतित हैं। इस दौरान सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना भी हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। कथित तौर पर गैंग द्वारा सलमान से बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर काले हिरण की कथित हत्या के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया है।
Jigra Box Office Collection Day 11: ‘जिगरा’ का धीरे-धीरे निकल रहा दम, जानें किया कितना कलेक्शन
'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था ये मामला
काले हिरण के शिकार का ये मामला 1998 में शुरू हुआ था, जब ये काले हिरण का शिकार हुआ था। लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में अदालत में पेश होने के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी था, तब से सलमान को जान से मार देने की कई धमकियां दी जा चुकी हैं। शिकार की घटना राजस्थान में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना से बिश्नोई समुदाय काफी नाराज हुआ था, जो काले हिरण का बहुत सम्मान करता है और उन्हें पूजनीय मानता है। इन तमाम चीजों के बीच सलमान बिग बॉस के 18वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे, जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
'सिंघम अगेन' का हिस्सा नहीं होंगे सलमान? सामने आई बड़ी वजह