फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita- Vicky: 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिनों बाद स्पॉट हुईं अंकिता लोखंड, विक्की के साथ दिए पोज

Sat, 03 Feb 2024 11:13 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिनों बाद अंकिता लोखंडे पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सप्ताह सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का बेहद धूमधाम से समापन हुआ। पवित्र रिश्ता की अंकिता लोखंडे और मजबूत कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को पछाड़ते हुए मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बने। 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिनों बाद अंकिता लोखंडे पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए विक्की अंकिता
'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिनों बाद अंकिता लोखंडे पहली बार सामने आईं। अभिनेत्री को शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। अंकिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में अंकिता और विक्की एक-दूसरे के साथ कोजी होकर कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकिता रेड आउटफिट पहने नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विक्की ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग पैंट में पहने हैंडसम लग रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक-ईशा के रिश्ते से अभिनेत्री की मां को था एतराज, इस वजह से समर्थ की हुई थी एंट्री
विज्ञापन


'बिग बॉस' में खूब हुए लड़ाई-झगड़े 
अंकिता और विक्की ने अक्टूबर 2023 में बिग बॉस के घर में एक साथ एंट्री की थी। ये दोनों फिनाले वीक का भी हिस्सा रहें। विक्की फाइनल वीक में बाहर हो गए थे, वहीं अंकिता शो की तीसरी रनर-अप रही थीं। 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी रहे थे। बिग बॉस के घर में अंकिता और विक्की अक्सर एक-दूसरे से लड़ते नजर आते थे। वहीं, कई बार अंकिता को विक्की से तलाक लेने के बारे में भी कहते सुना गया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विक्की ने इस बारे में बात की और साफ किया कि घर में जो कुछ भी कहा वह सब गुस्से में कहा गया था, इसलिए इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अपने रिश्ते को उबाऊ नहीं बनाना चाहते विक्की
विक्की ने कहा, 'हम दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ लड़ते झगड़ते रहते हैं और ऐसा हर पति-पत्नी के बीच होता है। लव मैरिज में आपको अपने पार्टनर के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है, उन्हें आपके बारे में सब पता होता है, जब दो लोग साथ रहते हैं, तो ये नहीं कि हमेशा एक दूसरे के साथ प्यार से रहे, कभी-कभी लड़ाई झगड़े भी होते हैं। हम दोनों खूब मौज-मस्ती करते हैं, हम ज्यादा दोस्त हैं, हम लड़ते हैं, बहस करते हैं और फिर भी साथ रहते हैं। मुझे लगता है कि यह उनके रिश्ते को उबाऊ होने से रोकता है।'

यह भी पढ़ें: Rahul Vaidya: 'वह मरी नहीं हैं', राहुल वैद्य ने पूनम पांडे की मौत पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें