फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kavya Maran: क्या सनराइजर्स हैदराबाद की अरबपति मालकिन को डेट कर रहा ये म्यूजिशियन? शादी को लेकर चल रही अटकलें

Sat, 14 Jun 2025 03:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kavya Maran In Relationship: अफवाहें हैं कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक म्यूजिशियन के साथ रिश्ते में हैं। बताया जाता है दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म जगत में एक अफवाह जोरों पर है कि कथित तौर पर कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन एक म्यूजिशियन के साथ रिश्ते में हैं। काव्या आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं। अफवाहें यह भी हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह अफवाह तब और वायरल हुई जब एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है। अटकलों ने लोगों की जिज्ञासाओं को और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया दावा
हाल ही में कुछ फैन ने दावा किया कि उन्होंने मशहूर म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन दोनों को एक निजी डिनर में एक साथ देखा था। रेडिट यूजर्स ने लास वेगास ट्रिप होटल से लेकर टहलने तक अपनी तस्वीरें शेयर कीं। एक रेडिट यूजर ने लिखा 'मैंने उन्हें एक साल पहले वेगास में देखा था। वह एक दूसरे के साथ काफी सहज थे।' 
कई लोगों ने उनके एक पुराने इंटर्व्यू की तरफ इशारा किया। इसमें भविष्यवाणी की गई थी कि अनिरुद्ध दूरसंचार या मीडिया उद्योग से किसी महिला से शादी करेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
रजनीकांत से है कनेक्शन
रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि सुपरस्टार रजनीकांत ने कलानिधि मारन से इस रिश्ते के बारे में बात की है। अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के करीबी बताए जाते हैं। हालांकि यूजर्स ने कहा है कि जब तक अधिकारिक एलान नहीं हो जाता, इस मामले पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ लोगों का दावा है कि शादी की तैयारियां बंद दरवाजों के पीछे शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

खानदानी हैं अनिरुद्ध और काव्या
आपको बता दें 34 साल के अनिरुद्ध रविचंदर समृद्ध परिवार से आते हैं। वह अभिनेता रवि राघवेंद्र और डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके परदादा 1930 में फिल्म निर्माता थे। 32 साल की काव्या मारन सन टेलीविजन के अध्यक्ष की बेटी हैं। वह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें