संदीप रेड्डी वंगा लोकप्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' से उन्होंने ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह'से लोकप्रियता हासिल की। इस बीच निर्देशक ने ग्लोबल म्यूजिक आइकन माइकल जैक्सन पर बायोपिक बनाने का संकेत दिया है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस पर बात की।
अभिनेता के चयन में उलझे!
संदीप रेड्डी वंगा ने कहा माइकल जैक्सन पर बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं कभी कभी एक बायोपिक बनाने की सोचता हूं। मैं माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्देशन करना चाहूंगा, लेकिन सवाल ये है कि उनका किरदार कौन निभाएगा? एक्टर कौन होगा? अगर कोई एक्टर मिलता है तो इसे हॉलीवुड में पेश कर सकते हैं और इसे इंग्लिश में बनाया जा सकता है।
Yodha OTT Release Date: सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!
बोले- मैं टिकट खरीदूंगा और देखूंगा फिल्म
संदीप रेड्डी वंग ने आगे कहा, 'माइकल जैक्सन ने बचपन से लेकर अपनी स्कूली शिक्षा तक और किस तरह अपने स्किन कलर को बदला, और किस तरह रहे, यह काफी दिलचस्प है। उनकी जीवन यात्रा काफी शानदार है। लेकिन, पर्दे पर उसे दिखाने के लिए कौन सही अभिनेता होगा? यह सवाल है। उनकी बायोपिक का आना एक सपना होगा और हर कोई टिकट खरीदेगा। इसका निर्देशन कोई भी करे, मैं फिल्म की टिकट खरीदूंगा और देखूंगा, क्योंकि मैं उनके बारे में जानना चाहता हूं'।
Srikanth Trailer: मैं भाग नहीं सकता, लड़ सकता हूं..., दृष्टिहीन उद्योगपति 'श्रीकांत' बन आंखें खोलने आए राजकुमार
'एनिमल' से भी खतरनाक होगी 'एनिमल पार्क'
फिल्म एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वंगा अब 'एनिमल पार्क' के जरिए दर्शकों तक पहुंचेंगे। फिल्म 'एनिमल' की काफी आलोचना हुई थी। इसमें दिखाए गए हिंसक दृश्यों और महिला विरोधी संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ था। कई फिल्मी हस्तियों ने भी फिल्म पर नेगेटिव रिव्यू दिया। हालांकि, वंगा को इससे फर्क नहीं पड़ता। वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि 'एनिमल पार्क' फिल्म 'एनिमल' से भी खतरनाक और डार्क होगी।
Allu Arjun Pushpa 2: 500 करोड़ की पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कमाए 1000 करोड़, फिल्म को मिल रहे करोड़ों के ऑफर