फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Krishna: 'एनिमल' अभिनेत्री ने किया संदीप रेड्डी वंगा का समर्थन, कहा- फिल्मों को दिल से ना लगाएं

Mon, 24 Jun 2024 01:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वंगा कि आखिरी फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और हिंसक बताते हुए काफी आलोचना । अब फिल्म की अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा ने निर्देशक की तारीफ की है। 
विज्ञापन
इंदिरा कृष्णा- संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीप रेड्डी वंगा की आखिरी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को जितनी सराहना मिली, उतनी ही आलोचना भी मिली। उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' में अभिनय कर चुके अभिनेता आदिल हुसैन ने कई मौकों पर संदीप और उनकी फिल्मों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने संदीप पर फिर से निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें अगर 100-200 करोड़ रुपये भी दिए जाते, तब भी वह 'एनिमल' का हिस्सा नहीं बनते। जहां एक तरफ फिल्म को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री ने संदीप के निर्देशन की तारीफ की है। 

विज्ञापन


'संदीप के साथ काम करना है पसंद'
अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा ने संदीप की तारीफ की है। वह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां की भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं हैं कि उन्हें संदीप के साथ काम करना पसंद है। उन्होंने आदिल हुसैन की टिप्पणियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि वह आदिल का पूरा सम्मान करती हैं, वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं, लेकिन कलाकारों और निर्देशकों के बीच मतभेद होते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि संदीप के प्रति आदिल का नजरिया उनका अपना अनुभव है, लेकिन अभिनेत्री का उनके निर्देशक के प्रति अनुभव और नजरिया दोनों आदिल से काफी अलग है। 
Gaurav Banerjee: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ बने गौरव बनर्जी, एनपी सिंह की लेंगे जगह
विज्ञापन

लोग फिल्म को मनोरंजन के लिए देखें 
'एनिमल' में दिखाए गए हिंसा और कथित तौर महिलाओं के प्रति नफरत पर टिप्पणी करते हुए इंदिरा ने निर्देशक का बचाव किया। उन्होंने कहा," मैं निश्चित रूप से संदीप रेड्डी का समर्थन करती हूं, क्योंकि जब आप कोई फिल्म देखते हैं, तो आपको इस बात के लिए बहुत खुला होना चाहिए कि निर्देशक ने क्या कहने की कोशिश की है और किरदार आपको क्या दिखाना चाहते हैं"। रणबीर के किरदार द्वारा तृप्ति डिमरी के किरदार को जूते चाटने के लिए कहने वाले सीन पर भी अभिनेत्री ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यह निर्देशक का दृष्टिकोण है कि उनका किरदार बाकि किरदारों से कैसे व्यवहार कर रहा है, फिलहाल जरूरी है कि लोग फिल्म को मनोरंजन के लिए देखें, ज्यादा दिल से ना लगाएं। 
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: शो से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में की अरदास, श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में लिया भाग
संदीप और आदिल ने एक दूसरे पर साधा था निशाना
इंदिरा के उलट आदिल अक्सर संदीप की फिल्मों की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने संदीप की फिल्म कबीर सिंह में काम करने के बाद कहा था कि उन्हें ये फिल्म करने का पछतावा है। उन्होंने सार्वजिनक तौर पर इस फिल्म में शामिल होने पर अफसोस जाहिर किया था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक ने भी उस पर जवाब देते हुए, अभिनेता को लालची बताया था। वंगा ने इस दौरान ये भी कहा था कि वह कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग कर फिल्म में हुसैन का चेहरा बदल देंगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर काफी मौखिक वार-पलटवार किए थे। 
सुमोना को कपिल के शो में एक एपिसोड के लिए मिलते थे इतने लाख रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें