करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेडफोर्ड की एक लाइन साझा की। उन्होंने लिखा 'कहानी सुनाना महत्वपूर्ण है। मानवीय निरंतरता का एक हिस्सा है- रॉबर्ट रेडफोर्ड।'
नरगिस फाखरी, अनुराग कश्यप
अभिनेत्री नरगिस फाखरी और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता-निर्देशक की तस्वीरें साझा कीं। निरगिस फाखरी ने लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड को याद कर रही हूं। उस फिल्म का एक लुक जो उन्हें परिभाषित करती है।'
प्रियंका चोपड़ा-सोनम कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड 1936-2025 आइकॉन।' सोनम कपूर ने रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'श्रद्धांजलि।'