फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tate Brothers: एंड्रयू और ट्रिस्टन के ऊपर से हटा बैन, अमेरिका के लिए हुए रवाना; मानव तस्करी का था इल्जाम

Thu, 27 Feb 2025 03:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andrew Tate And Tristan Tate: एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट के ऊपर से अमेरिका ने पाबंदी हटा ली है। उन पर मानव तस्करी करने और रेप करने के इल्जाम थे। उनके ऊपर से किस कानून के तहत पाबंदी हटी है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
एंड्यू टेट - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट ने रोमानिया छोड़कर अमेरिका का रुख किया है। अधिकारियों के मुताबिक उनके ऊपर से यात्रा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इन भाइयों पर मानव तस्करी और महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए आपराधिक गिरोह बनाने का इल्जाम है।
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के हैं समर्थक
यह साफ नहीं है कि किन शर्तों के तहत टेट्स को रोमानिया छोड़ने की इजाजत दी गई। टेट्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक हैं और उनके ऑनलाइन लाखों फॉलोवर्स हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Ziddi Girls OTT Release Date: कहां और कब देखें 'जिद्दी गर्ल्स' वेब सीरीज? जानें पूरी डीटेल

2022 में किया गया था गिरफ्तार
आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह फैसला वकीलों पर निर्भर है। एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट के पास अमेरिका और ब्रिटेन की नागरिकता है। इन दोनों को रोमानिया की राजधानी में साल 2022 में दो रोमानियन औरतों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के साथ शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें, 'भाभी' मीरा राजपूत के साथ ली सेल्फी
 

अमेरिका के इंट्रेस्ट के बाद रवाना हुए भाई
भाइयों का जाना तब हुआ जब रोमानिया के विदेश मंत्री एमिल हुरेज़ेनु ने इस महीने कहा कि मौजूदा ट्रम्प प्रशासन के तहत एक अमेरिकी अधिकारी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रोमानिया में भाइयों के कानूनी मामले में रुचि जाहिर की थी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह दबाव के जैसा नहीं था।

एंड्रयूज भाईयों पर क्या थे इल्जाम?
एंड्रयू टेट पर पीड़ितों में से एक के साथ दुष्कर्म करने का भी इल्जाम लगा था, जबकि उनके भाई ट्रिस्टन पर दूसरों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा था। रोमानियाई कानून के तहत, ट्रॉयल तुरंत शुरू नहीं किया गया। मामला अदालत के पास प्रारंभिक जांच के लिए भेजा जाता है, जहां एक न्यायाधीश के पास वैधता सुनिश्चित करने के लिए मामले की फाइलों का निरीक्षण करने के लिए 60 दिन का समय होता है।
विज्ञापन

मानव तस्करी के कई ग्रुप
अभियोजकों के अनुसार, चारों ने कथित रूप से रोमानिया, ब्रिटेन और अमेरिका में मानव तस्करी के लिए एक आपराधिक ग्रुप बनाया। अभियोजक के बयान में कहा गया, पीड़िताओं को विदेशी नागरिकों ने विवाह करने का झांसा दिया। सात पीड़ितों की पहचान की गई थी।  बयान के अनुसार, मार्च 2022 में दो घटनाओं के संबंध में एक संदिग्ध पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें