अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के सबसे रईस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल रात संपन्न हो गए।
अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के सबसे रईस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल रात संपन्न हो गए। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। वहीं कल रात प्री-वेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया। आइए आपको इस रात की कुछ झलकियां दिखाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
सफेद शेरवानी में होने वाले दूल्हे के पिता मुकेश अंबानी काफी जंच रहे थे। वहीं नीता अंबानी भी सफेद रंग की साड़ी बेहद हसीन दिखीं। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर मुकेश और नीता की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। उनके साथ राधिका की मां भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी अपने बचपन के प्यार को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं। पेस्टल रंग के लहंगे में राधिका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं होने वाले दूल्हे राजा भी काफी जंच रहे थे।
4 of 8
नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कला और संगीत की शौकीन नीता अंबानी लाल रंग की साड़ी में काफी सुन्दर दिख रही थीं। उन्होंने प्री-वेडिंग कार्यक्रम में अपने नृत्य की प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
5 of 8
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की सादगी ने सबका दिल जीत लिया। पेस्टल रंग के लंहगे में वे बहुत सुंदर दिख रही थीं। वहीं होने वाले दूल्हे की बहन ईशा भी हसीन नजर आईं।
विज्ञापन
6 of 8
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर जान्हवी कपूर गुलाबी लंहगे में बला की हसीन दिखीं। वहीं, सोनम कपूर भी काले रंग के स्टाइलिश ओवरकोट बहुत खूबसूरत नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 8
सारा अली खान और इब्राहिम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर भाई-बहन की जोड़ी सारा अली खान और इब्राहिम खान भी अनंत और राधिका की खुशी का हिस्सा बनें। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी खूबसूरत पत्नी कियारा आडवाणी के साथ समारोह में शिरकत करते दिखाई दिए।