फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant -Radhika Wedding: अनंत-राधिका की विराट शादी में शामिल होंगी विश्वभर की बड़ी हस्तियां, देखें लिस्ट

Fri, 12 Jul 2024 01:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी समेत विश्व के कई बड़े नेता और उद्योगपति इस भव्य और विराट शादी का हिस्सा होंगे।
 
विज्ञापन
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूजे के हो जाएंगे। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। अनंत और राधिका  जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी करेंगे। शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद होगा और 14 जुलाई को मंगल उत्सव या रिसेप्शन के साथ उत्सव का समापन होगा। मेहमानों की सूची में हॉलीवुड और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां, खेल जगत की हस्तियां और राजनेता शामिल हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, एटली, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, बच्चन परिवार, कपूर परिवार, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और अन्य सहित हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है। कई संगीतकार और फिल्म निर्माता भी शादी की शोभा बढ़ाएंगे। भारतीय हस्तियों के अलावा अंबानी परिवार ने अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आइए देखते हैं मेहमानों की सूची में कौन-कौन शामिल है?
विज्ञापन


ये राजनेता होंगे शामिल
अनंत राधिका की शादी में भारत के कई मशहूर राजनेता शामिल होंगे। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है, अनंत राधिका की शादी में वह भी शिरकत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के अलावा इस शादी में शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, एकनाथ शिंदे, एन चंद्रबाबू नायडू, राम नाथ कोविंद, उद्धव ठाकरे, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, कपिल सिब्बल, अखिलेश यादव और शरद पवार शामिल हैं।
Anant-Radhika Function: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के कार्यक्रम, बॉलीवुड-हॉलीवुड का भी दिखा जलवा, आज है शादी
विज्ञापन


ये सितारे बढ़ाएंगे शादी की शोभा
अंबानी परिवार की इस शादी की शोभा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारें बढ़ाएंगे। इस लिस्ट में किम और ख्लोए कार्दशियन, माइक टायसन, जॉन सीना, निक जोनस, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन, आमिर खान ऐश्वर्या राय बच्चन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और हनी सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन




विश्व के अन्य नेता भी करेंगे शिरकत
अनंत राधिका की शादी में विश्व के कई बड़े नेता भी शिरकत करने वाले हैं। इस शादी में यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन, आस्ट्रिया के पूर्व पीएम सेबेस्टियन कुर्ज, और अन्य कई बड़े नेता शामिल होंगे। इन लोगों के साथ देश विदेश के बड़े उद्योगपति और कंपनियों के मालिक भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे, जिसमें सैमसंग के चेयरमैन जे ली जैसे कई बड़े नाम शामिल है।
Anant Radhika Wedding: अनंत राधिका की शादी में दिखाई देगी काशी की रौनक, इस थीम पर सजा है मंडप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें