अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज, 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीता अंबानी को ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाया गया है, जबकि बारात उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया से निकल रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग नीता अंबानी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बेटे की शादी में ढोल पर थिरकीं नीता अंबानी
वीडियो में नीता फिल्म चोर मचाए शोर के मशहूर बारात गाने ले जाएंगे 'ले जाएंगे' पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके तुरंत बाद वह तेजी से अपनी कार में बैठकर शादी स्थल की ओर बढ़ गईं। नीता ने अबू जानी संदीप खोसला रंगहाट घाघरा पहना था, जो गुलाबी और पिस्ता हरे रंग के साथ पीच के साथ मिक्स अप था। उन्होंने इसे जालीदार ब्लाउज के साथ मैच किया था, जो नक्शी और सादी गोल्ड से बना था। इसमें सिल्वर जरदोजी का काम था।
कई बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल
इस शादी समारोह में कई बॉलीवुड सितारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर जैसे नाम शामिल हैं।
राजनीतिक नेता में करेंगे शिरकत
शादी समारोह में कई राजनीतिक नेता और अंतरराष्ट्रीय मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें रामनाथ कोविंद, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नारा लोकेश, पवन कल्याण, एमके स्टालिन, केटी रामाराव, शिवराज सिंह चौहान, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और सचिन पायलट जैसे नाम शामिल होने की खबरें हैं।