कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे रजनीकांत
गौरतलब है कि रजनीकांत रविवार सुबह अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान रजनीकांत ने नीली टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आया। वहीं, उनकी पत्नी लता सूट में नजर आईं। इसके साथ ही बेटी ऐश्वर्या नीली जींस और स्वेटशर्ट में नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद रजनीकांत ने लोगों का अभिवादन भी किया।
तीनों खान ने स्टेज पर लगाई आग
गौरतलब है कि गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से जारी है। जहां शनिवार को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ ही सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं, इनके साथ साउथ सुपरस्टार रामचरण भी डांस करते दिखें, उन्होंने फिल्म 'आरआरआर' के हिट गाने नाटू-नाटू पर डांस किया, संगीत समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 11: मुनव्वर ने 'झलक दिखला जा' के फिनाले में उड़ाया हुमा का मजाक, अभिनेत्री ने कहा-'असभ्य'
इन विदेशी मेहमानों ने भी की शिरकत
गौरतलब है कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है। संगीत समारोह में इनके ट्रेडिशनल लुक लोगों ने भी ध्यान आकर्षित किया।
Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके