फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गाया हिट गाना 'परदेसिया', सोनू निगम-श्रेया के साथ मिलाए सुर, वीडियो वायरल

Tue, 17 Sep 2024 12:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन सोनू निगम और श्रेया घोषाल के साथ अपनी फिल्म मिस्टर नटवरलाल का हिट गाना 'परदेसिया' गाते नजर आएं। अब अमिताभ के प्रशंसकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोनू निगम-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी 16) के मंच पर अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे। बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने शो में गायक सोनू निगम और श्रेया घोषाल को होस्ट करेंगे और इसका एक प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में, सोनू और श्रेया ने मंच पर उनकी फिल्म मिस्टर नटवरलाल का एक हिट गाना 'परदेसिया' गाया। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ भी सोनू और श्रेया के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो केबीसी का है। हालंकि, अभी एपिसोड का प्रोमो आया है पूरा एपिसोड 20 सितंबर की रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर आएगा। 
विज्ञापन


मिस्टर नटवरलाल 1979 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और यह उस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। केबीसी के प्रोमो में, सोनू ने बिग बी को अपने साथ गाने के लिए बुलाया और अभिनेता ने बिना किसी देरी के दोनों सिंगर्स को ज्वाइन किया, जब अमिताभ गाने गा रहे थे, तब सोनू ने उनके लिए माइक थामा। दर्शकों और श्रेया ने उनका उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन


बता दें यह एपिसोड शुक्रवार, 20 सितंबर को प्रसारित होने वाला है। प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि यह एपिसोड इंडियन आइडल के नए सीजन की घोषणा हो सकता है। इस प्रोमो के आते ही प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "किसी ने भी ध्यान नहीं दिया कि वे इंडियन आइडल सीजन 15 से ठीक पहले आ रहे हैं। इसका मतलब है कि सोनू और श्रेया इसके जज हो सकते हैं।" एक और फैन ने लिखा, "मुझे लगता है कि वे इंडियन आइडल को प्रमोट करने आए हैं।''
विज्ञापन

एक फैन ने लिखा, ''इस केबीसी एपिसोड को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'' एक और फैन ने लिखा, "यह जादुई एपिसोड होगा।'' बता दें अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में अभिनय के अलावा कुछ गाने भी गाए हैं। इनमें मेरे पास आओ (मिस्टर नटवरलाल), चल मेरे भाई (नसीब), मेरे अंगने में (लावारिस), रंग बरसे (सिलसिला) और रंग बरसे (सिलसिला) शामिल हैं। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे।
SRK Salman Khan: शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस बड़े प्रोजेक्ट में मचाएगी धमाल? जानिए क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें