फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग पर साझा की तीन तस्वीरें; लिखा- 'संतुष्टि और आत्मसम्मान'

Tue, 26 May 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Latest Blog: एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरें को साझा करते हुए महानायक ने जो लिखा है उससे उनके काम पर वापस लौटने की खुशी साफ झलक रही है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं जो अपने काम के प्रति इस उम्र में भी सक्रिय रहते हैं। ऐसा कहा जाए कि काम ही उनके लिए सबसे बड़ी दवा है तो गलत नहीं होगा। खुद अमिताभ ने कई बार कहा है कि वह काम करते रहते हैं तो खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हैं। इसी बीच अभिनेता काम पर लौट आए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग पर दी।
विज्ञापन


काम के लेकर खुश दिखे अमिताभ 
सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग के साथ कुछ फोटोज पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, 'काम, काम, और काम, काम को ही जीवन बना लो। वह काम जो विकास, संतुष्टि और आत्मसम्मान देता है।

साझा की तीन तस्वीरें
इसी के साथ अमिताभ ने जो फाेटो शेयर किए उनमें वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वह स्टूडियो के अंदर जा रहे हैं तो वहीं दूसरी में वह आराम से एक कुर्सी पर बैठ कर कुछ काम की बातें करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर शूटिंस सेट की है।
विज्ञापन






काम को लेकर की थी पोस्ट
अमिताभ बच्चन अपने काम को ही जीवन का सार मानते हैं। एक महीने पहले उन्होंने काम को लेकर अपने विचार साझा किये थे। उन्होनें लिखा था, ‘काम ही जीवन का सार है। काम होगा तो सफर होगा। किसी रोमांचक मंजिल तक नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए काम करो। जीविका कमाने के लिए काम करो। अपने शरीर पर काम करो, कुछ भी हो, लेकिन काम करो।'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में भर्ती होने की उड़ी थी अफवाह
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि अमिताभ गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हालांकि, वह सिर्फ रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल गए थे। वहां से लौटकर अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। अब काम पर वापस आ कर उन्होंने अपने फैंस को यह बता दिया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें