Ashish Vidyarthi and Sachin Tendulkar: अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला अनुभव शेयर किया। जानिए क्या कुछ रहा खास।
एक्टर आशीष विद्यार्थी अपने इंस्टाग्राम पर घूमते-फिरते व्लॉग शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज में वे खाने से लेकर अपने नए अनुभवों को शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसे ही एक वीडियो को शेयर किया, जिसमें उनकी अचानक क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी के लिए यादगार बना पल
आशीष विद्यार्थी ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि गोवा के लिए रवाना होने से ठीक पहले उनकी मुलाकात क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से हो गई, जो उनके लिए एक यादगार पल बन गया।
आशीष ने लिखा कि उन्होंने वहां लोगों का सचिन के लिए प्यार, सम्मान और दीवानगी करीब से देखी, जो वाकई बहुत खूबसूरत था। उन्होंने सचिन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से लोगों को खुशी, गर्व और अनगिनत यादें दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वे खुद भी एक फैन की तरह ही थे, खुश, मुस्कुराते हुए और उस पल को जी रहे थे।
फैमिली के साथ ली फोटो
आशिष ने आगे बताया कि उन्हें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ तस्वीरें लेने का मौका भी मिला, जो उनके लिए इस मुलाकात को और भी खास बना गया। यह पल उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया।
आशीष विद्यार्थी का वर्कफ्रंट
हाल के समय में आशीष विद्यार्थी फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे मोटिवेशनल स्पीकिंग और सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से जुड़े रहते हैं, जहां वे अपनी जिंदगी के अनुभव, ट्रैवल और खाने-पीने से जुड़े वीडियोज शेयर करते हैं। उनकी यही सादगी और सकारात्मक सोच उन्हें दर्शकों के बीच और भी खास बनाती है।