स्टार स्पोर्ट्स ने अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिख रहे हैं। अभिनेता भारतीय टीम का टी-20 विश्व कप 2024 के लिए हौसला बढ़ा रहे हैं।
कुछ दिनों पहले फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की पहली झलक सामने आई थी। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिखे। अब अभिनेता ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनका एक प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है। स्टार स्पोर्ट्स ने बिग बी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भारतीय टीम का ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में टूर्नामेंट के लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
‘अब बन जा वीर’
वीडियो के शुरुआत में अमिताभ बच्चन घोषणा करते हुए दिख रहे हैं, ‘ये महायुद्ध है, अब हो जा तू तैयार।’ वीडियो में सूर्या, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली बहुत ही संजीदा दिख रहे हैं। वह टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। अपने शब्दों से अमिताभ टीम में जोश भर रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘अब बन जा तू वीर, बुलंद कर ले अपनी तकदीर, दिखा दम, लगा दम।’
इन फिल्मी हस्तियों को है क्रिकेट का भयंकर शौक
विज्ञापन
जीत से कम नहीं मंजूर
अभिनेता वीडियो में आगे यह संदेश देते हैं कि जीत से कम कुछ मंजूर नहीं है। वह कहते हैं, ‘मान मत तू जीत से कम, गर्व से उठे हर माथा, ये महाद्वंद है, महायुद्ध, विरोधी से तू नजरें मिला, अब हो जा तू तैयार।’
'कल्कि 2898 एडी' के संगीत के साथ वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी एक्शन में दिखे। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। इस वीडियो में पुराने खिलाड़ियों और पुराने मैचों की भी झलक है। वीडियो में 2007 के विश्व कप फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह भी नजर आएं। वीडियो को वैजयंती मूवीज बैनर के तले सी अश्वनी दत्त ने प्रोड्यूस किया है।
SSKTK: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से जुड़े अक्षय ओबेरॉय, वरुण-जान्हवी की फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका?