प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में गूंजी अटल गाथा!
गोवा में चल रहे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अटल गाथा गूंजी। अटल बिहारी वाजपेयी की डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शक उनके शानदार व्यक्तित्व और योगदान से रूबरू हुए। यह डॉक्यूमेंट्री इमोशनल भी है। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाओं और कम जानी-पहचानी बातों की यादें ताजा करती है।
पूर्व प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा दिखाई
अपने लेखन, कविता और दमदार भाषणों से अटल बिहारी बाजपेयी ने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। फिल्म 'अमित अटल' में उनके असाधारण सफर के कम जाने-पहचाने पहलुओं को ही दिखाया है। एक स्वयंसेवक और प्रचारक से लेकर एक प्रेरणा देने वाले कवि, जाने-माने पत्रकार, दूर की सोचने वाले संपादक और आखिर में भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का पूरा सफर इस डॉक्यू फिल्म में है।
कब तक चलेगा फेस्टिवल?
बता दें कि IFFI के 57वें एडिशन की शुरुआत 20 नवंबर को हुई। यह 28 नवंबर तक चलेगा। इस साल की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ है। फेस्टिवल में 86 देशों की 159 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिन्हें करीब 1,400 सबमिशन में से चुना गया है। 57वें IFFI के रेड कार्पेट पर ‘सेव द गॉड’ और ‘भाई बैंड’ समेत कई इंडियन पैनोरमा सिलेक्शन से जुड़े फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी मौजूद थे।