फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बात, बोले - ‘काम इंतजार कर सकता है…’

Sat, 07 Feb 2026 08:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी के दिसंबर 2024 के पोस्ट के बाद फैंस को ये लगा था कि विक्रांत रिटायरमेंट की ओर इशारा कर रहे हैं। अब इस मामले पर विक्रांत ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर बात की है। अभिनेता ने साल 2024 में टेंपरेरी रिटायरमेंट को लेकर पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट के बाद फैंस में खलबली मच गई थी। उनके एक पोस्ट से सबको यह लगा कि एक्टर रिटायरमेंट लेने वाले हैं। अब उन्होंने बताया है कि उनकी पोस्ट का मतलब क्या था।
विज्ञापन


विक्रांत मैसी ने लिया था एक्टिंग से ब्रेक 
अभिनेता विक्रांत मैसी ने क्लियर किया कि उनकी दिसंबर 2024 की पोस्ट का मतलब रिटायरमेंट से नहीं था। बल्कि यह एक जरूरी ब्रेक था, जो गंभीर बर्नआउट और परिवार के साथ समय न बिताने के पछतावे की वजह से लिया गया था।

लोगों को हुई गलतफहमी
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर हुए वायरल पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक्स पर शब्दों की लिमिट होती है, उसमें मैंने सारी जानकारी देने की कोशिश की। लेकिन पूरी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई। लोगों ने बहुत कुछ गलत समझ लिया। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था। उस समय मैं बहुत ज्यादा थकान से जूझ रहा था। अगर आप अपने काम की वजह से पलों का आनंद नहीं ले पा रहे, तो सफलता का क्या फायदा?

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
‘काम इंतजार कर सकता है…’
अभिनेता के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे के मुंह से पहली बार ‘पापा’ सुनने का पल मिस कर दिया। इससे उन्हें समझ आया कि प्रोफेशनल उपलब्धियां कुछ समय के लिए हैं, लेकिन बेटे का बचपन वापस लौटकर नहीं आएगा। 7 महीने के ब्रेक के दौरान, उन्होंने एक पति और पिता होने का दायित्व निभाया। उन्होंने कहा, ‘काम इंतजार कर सकता है, लेकिन परिवार के साथ बिताए पल वापस लौटकर नहीं आते।’

शालिनी पांडे ने बिकनी में दिए पोज, लिया सर्दी की धूप का आनंद; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे विक्रांत 
फिलहाल विक्रांत विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिखाई देंगे। ये मूवी 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वे नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें