'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। बीते दिनों ही निर्माताओं ने इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान किया था। अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस शो में नजर आए सभी किरदारों को पसंद करने वाले फैंस की अपनी एक अलग सूची है। फैंस लंबे वक्त से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। हाल में ही इसके तीसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इसे 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा। अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
इस तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर
मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा के बाद से दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। इस सीजन को लेकर सामने आए नए अपडेट मे ट्रेलर की रिलीज डेट पर से पर्दा हटा है। निर्माताओं ने तीसरे सीजन के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस पोस्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर' के इस बहुप्रतीक्षित सीजन का ट्रेलर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।
The Delhi Files: 'द दिल्ली फाइल्स' के लिए कास्टिंग अलर्ट, विवेक अग्निहोत्री को है गांधी और जिन्ना की तलाश