चमकीला को पंजाबी संगीत का पहला रॉकस्टार भी कहा जाता है।पिछले दिनों अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत की बहन जसवन्त कौर मीडिया से बातें करते हुए बोलीं, 'मेरे पिता जी चाहते थे कि अमरजोत की शादी किसी गायक से हो और जो अविवाहित हो।
दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का जीवन एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' उन्हीं की जिंदगी पर आधारित है। दर्शकों को इम्तियाज की यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं फिल्म के रिलीज के बाद से ही अमर सिंह चमकीला के बारे में कई अनुसने किस्से भी दर्शकों के सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत की बड़ी बहन जसवन्त कौर ने चमकीला और अमरजोत के रिश्तों के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
चमकीला ने पहली शादी की बात छिपाई
इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। चमकीला को पंजाबी संगीत का पहला रॉकस्टार भी कहा जाता है।पिछले दिनों अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत की बहन जसवन्त कौर मीडिया से बातें करते हुए बोलीं, 'मेरे पिता जी चाहते थे कि अमरजोत की शादी किसी गायक से हो और जो अविवाहित हो। हमें अमरजोत की शादी से पहले नहीं पता था कि चमकीला पहले से शादीशुदा हैं'।
अमरजोत और चमकीला के बेटे जन्म के बाद पता चली सच्चाई
अमरजोत की बड़ी बहन जसवन्त कौर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'अमरजोत की चमकीला से शादी करने की कोई योजना नहीं थी। चमकीला ने हमें यह नहीं बताया था कि वे पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने हमें बताया था कि वे अविवाहित हैं। अमरजोत और चमकीला के बेटे के जन्म के बाद हमें उनकी पहली शादी के बारे में पता चला'।
नहीं मिला चमकीला को इंसाफ
अमर सिंह चमकीला की हत्या को 36 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन आज भी उन्हें इंसाफ मिला है। अमरजोत की बड़ी बहन कहती हैं, '1988 में चमकीला के साथ अमरजोत की हत्या कर दी गई थी। आज तक यह मामला सुलझा नहीं है और न ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है। 36 साल से हम इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमारे परिवार को आजतक इंसाफ नहीं मिला है'। आपको बताते चलें कि इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में चमकीला का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है और अमरजोत के किरादर में परिणीति चोपड़ा नजर आई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।