फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien Romulus Teaser: 'एलियन: रोमुलस' का खतरनाक ट्रेलर टीजर रिलीज, फैंस को रिडले स्कॉट की 'एलियन' की आई याद

Thu, 21 Mar 2024 09:08 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एलियन' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी 'एलियन: रोमुलस' का टीजर दर्शकों को 1979 में रिडले स्कॉट की फिल्म 'एलियन' की याद दिला रहा है। यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले 15 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
एलियन: रोमुलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की चर्चित 'एलियन' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी 'एलियन: रोमुलस' का टीजर ट्रेलर सामने आ चुका है। फेडे अल्वारेज द्वारा निर्देशित यह फिल्म  'एलियन' फ्रेंचाइजी की नौवीं फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। ब्रह्मांड में एलियंस और अंतरिक्ष यान के क्रू के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का ट्रेलर टीजर सांसे रोक देने वाले हैं। हल्की रोशनी और घबराए अंतरिक्ष यात्रियों का क्रू अंतरिक्ष यान में इधर से उधर भागता हुआ नजर आ रहा है, जहां उनके पीछे एलियन पड़े हुए है, टीजर बेहद रोमांचकारी हैं, जिसे 20वीं सेंचुरी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। 

विज्ञापन

इस साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म का टीजर दर्शकों को 1979 में रिडले स्कॉट की फिल्म 'एलियन' की याद दिला रहा है। टीजर की शुरुआत डरे सहमे अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुरु होती है, जो अंतरिक्ष यान में एलियन से बचने की कोशिश में लगे हुए है। इनमें कैली स्पैनी (प्रिसिला) और इसाबेला मर्सिड (मैडम वेब) में नजर आ रही हैं। टीजर देखने के बाद दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म इसके पिछली कुछ भागों से बेहतर होगी। 



 
विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक ने भी इसे लेकर दावा किया है कि उनकी फिल्म इस फ्रेंचाइजी की अन्य फिल्मों से अलग और बेहतर होगी। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली कुछ फिल्में बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन फेडे अल्वारेज के 'एलियन: रोमुलस' के टीजर ट्रेलर ने दर्शकों में इसे लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म 16 अगस्त 2024 को रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे अमेरिका से एक दिन पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'एलियन: रोमुलस' अपने उम्मीदों पर खरी उतरती है कि नहीं। फिल्म में कैली स्पैनी, डेविड जॉनसन, आर्ची रेनॉक्स, इसाबेल मर्सिड, स्पाइक फर्न जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

Marvel 1943 Trailer: 'मार्वल 1943: राइज ऑफ हाइड्रा' का ट्रेलर जारी, आमने सामने दिखे ब्लैक पैंथर-कैप्टन अमेरिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें