फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt-Diljit: आलिया भट्ट ने जारी किया जिगरा के नए गाने का टीजर, दिलजीत ने इक कुड़ी के बाद गाया चल कुड़िए

Sun, 15 Sep 2024 12:48 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा के नए गाने चल कुड़िए का टीजर जारी किया है। इसे दिलजीत दोसांझ ने गाया है।
 
विज्ञापन
'चल कुड़िए' गाना - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट की नई फिल्म जिगरा जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया। रिलीज की तारीख जैसे-जैसे पास आते जाएगी, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी कोई न कोई नई चीज सामने आएगी। हाल ही में, जिगरा के नए गाने का टीजर देखने को मिला है, जिसे आलिया भट्ट ने साझा किया है।

विज्ञापन


SRK: जब दिलवाले देखने के बाद काजोल से परेशान हुए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, कहा था 'पापा टूट गए'

ये गाना जल्द ही आपका होने वाला है: आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिगरा के गाने 'चल कुड़िए' का टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये जल्द ही आपका होने वाला है। बता दें कि इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है, जिसे सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं एक और कुड़ी का इंतज़ार नहीं कर सकता। पहले इक कुड़ी और अब चल कुड़िए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आलू और दिलजीत की जोड़ी गजब है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये एक अच्छा गाना और वीडियो होगा, क्योंकि इस गाने में आलिया और दिलजीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है कहानी
जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इसे 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना और आदित्य नंदा ने भी अभिनय किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई-बहन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। बहन अपने भाई की रक्षा के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहती है।

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने साझा किया रिद्धिमा के जन्मदिन का शानदार वीडियो, बोलीं- 'तुम मेरी सबकुछ हो'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें